Spreadtalks Webteam: नई दिल्ली:- क्या आप भी आधार सेवा केंद्र पर जाए बिना अपना मनचाहा मोबाइल नंबर अपने Aadhar Mobile Link Online आधार कार्ड से लिंक करना चाहते हैं तो हमारा यह लेख सिर्फ आपके लिए है जिसमें हम आपको नए तरीके से बताएंगे कि आधार मोबाइल लिंक ऑनलाइन कैसे करें?
आधार मोबाइल लिंक ऑनलाइन करने के लिए यह बहुत जरूरी होगा कि, आपको ₹50 का ऑनलाइन अपडेट चार्ज देना होगा, ताकि आप अपने मोबाइल नंबर को अपने आधार कार्ड से आसानी से लिंक कर सकें।
आधार मोबाइल लिंक ऑनलाइन:- आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो आमतौर पर पहचान पत्र के रूप में उपयोग किया जाता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप ऑनलाइन माध्यम से अपने आधार कार्ड को अपने मोबाइल नंबर से लिंक कर सकते हैं और अगर आप आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर को बदलना चाहते हैं तो आप इसे कैसे बदल सकते हैं।
आधार मोबाइल लिंक ऑनलाइन / आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करना क्यों जरूरी है
आजकल आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करना जरूरी हो गया है क्योंकि अगर आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक है तो केवाईसी प्रोसेस या ऑथेंटिकेशन में आसानी होती है।
UIDAI ने नई सर्विस शुरु की, अब घर बैठे करें – Aadhar Mobile Link Online?
सभी आधार कार्ड धारको का हम, अपने इस आर्टिकल मे हार्दिक स्वागत करते हुए आपको बताना चाहते है कि, अब आप सभी आधार कार्ड धारक बिना किसी भाग – दौड़ के अपने – अपने आधार कार्ड मे अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है औऱ इसीलिए हम आपको इस आर्टिकल में विस्तार से Aadhar Mobile Link Online के बारे मे बतायेगे।
आपको बता दें कि, Aadhar Mobile Link करने के लिए आप सभी आधार कार्ड धारको को ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाना होगा जिसमे आपको कोई समस्या या दुविधा ना हो इसके लिए हम आपको पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान करेगे ताकि आफ आसानी से अपने – अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकें औऱ इसका लाभ प्राप्त कर सकें।
Aadhar Mobile Link Online/ कैसे करें अपने आधार कार्ड को मोबाईल नंबर से लिंक
- Step 1: सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं।
- Step 2: भाषा का चयन करें।
- Step 3: “Aadhaar Services” सेक्शन में “Verify Aadhaar Number” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Step 4: अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरें।
- Step 5: “Proceed and Verify Aadhaar” बटन पर क्लिक करें।
- Step 6: अब “Go to dashboard” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Step 7: “Locate Enrollment Centre” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Step 8: पूछी गई जानकारी उपलब्ध करवाएं और कैप्चा कोड भरें। फिर “Locate a Centre” बटन पर क्लिक करें।
- Step 9: अब आप दिखाए गए किसी भी सेंटर पर जाकर एक फॉर्म भरकर अपना आधार कार्ड नंबर अपने मोबाईल नंबर से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेंटर पर बायोमैट्रिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Aadhar Mobile Link Online Update/ change
- Step 1: सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं।
- Step 2: भाषा का चयन करें।
- Step 3: “Aadhaar Services” सेक्शन में “Verify Aadhaar Number” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Step 4: अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरें।
- Step 5: “Proceed and Verify Aadhaar” बटन पर क्लिक करें।
- Step 6: अब “Go to dashboard” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Step 7: “Book an Appointment” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Step 8: पूछी गई जानकारी उपलब्ध करवाएं और कैप्चा कोड भरें।
- Step 9: अपने नजदीकी आधार सेंटर को सिलेक्ट करें।
- Step10: मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें और फिर “Generate OTP” बटन पर क्लिक करें।
- Step 11: पूछी गई जानकारी उपलब्ध करवाएं।
- Step 12: अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र को सिलेक्ट करें और फिर “Next” बटन पर क्लिक करें।
- Step 13: “Select fields to be update” सेक्शन में “न्यू Mobile Number” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Step 14: ईमेल आईडी भरें और फिर”Next” बटन पर क्लिक करें।
- Step 15: अब दिखाए गए कैलेंडर में वह डेट सिलेक्ट करें जिस दिन आप आधार सेवा केंद्र जाकर अपना नंबर अपडेट करना चाहते हैं। इसके बाद टाइम स्लॉट सिलेक्ट करें।
- Step 16: “Appointment Confirmation” बटन पर क्लिक करके जानकारी को चेक करें और अगर सही है तो “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- Step 17: अब ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें। मोबाईल नंबर अपडेट करने के लिए आपको मात्र 50 रुपए शुल्क का भुगतान करना है। आप क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ यूपीआई/ ऑनलाइन वॉलेट या गूगल पे के माध्यम से इस शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
- Step18: जैसे ही शुल्क का भुगतान हो जाएगा प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ दिखाया जाएगा जिसे आप डाउनलोड करके देख सकते हैं। आधार सेवा केंद्र पर जाने की तारीख व समय से संबंधित जानकारी आपको मैसेज द्वारा आपके मोबाईल नंबर पर भी प्राप्त हो जाएगी। आपको निर्धारित समय पर आधार सेवा केंद्र पर जाकर एक फॉर्म भरना है और आपका मोबाईल नंबर अपडेट हो जाएगा।