Spreadtalks Webteam: नई दिल्ली:- BOB Agniveer Debit Card – बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने हाल ही में एक नया डेबिट कार्ड लॉन्च किया है, जिसका नाम है BOB Agniveer Debit Card । इस डेबिट कार्ड को बैंक ऑफ बड़ौदा ने काफी बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको BOB Agniveer Debit Card से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।
क्या है BOB Agniveer Debit Card ?
BOB Agniveer Debit Card बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) द्वारा हाल ही में जारी किया गया डेबिट कार्ड है जो खास तौर पर अग्निवीर बैच से सेना में भर्ती हुए युवाओं के लिए है। BOB Agniveer Debit Card का डोमेस्टिक और इंटरनेशनल, दोनों वेरिएंट उपलब्ध हैं। इंटरनेशनल कार्ड के माध्यम से आप आसानी से इंटरनेशनल लेन-देन कर सकते हैं।
BOB Agniveer Debit Card बनाने के लिए कौन से युवा पात्र हैं
BOB Agniveer Debit Card आम लोगों के लिए नहीं है। BOB Agniveer Debit Card बनाने के लिए सिर्फ वे युवा पात्र हैं जो अग्निवीर बन चुके हैं और जिनका सैलरी अकाउंट बैंक ऑफ बड़ौदा में है।
BOB Agniveer Debit Card के फीचर्स और फायदे
BOB Agniveer Debit Card से आप प्रतिदिन पचास हज़ार रुपए तक की राशि निकाल सकते हैं
BOB Agniveer Debit Card से आप POS के माध्यम से प्रतिदिन एक लाख रुपए तक की राशि निकाल सकते हैं
BOB Agniveer Debit Card से आप POS के माध्यम से बिना PIN के, प्रतिदिन पांच हज़ार रुपए तक की राशि का लेन-देन कर सकते हैं
BOB Agniveer Debit Card से आपको तीन महीने में दो बार Domestic Lounge Access की सुविधा भी मिलती है।
इसके अलावा BOB Agniveer Debit Card पर आपको 10 लाख रुपए तक का Personal Accident and Total Disability Cover भी मिलेगा
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – बीओबी अग्निवीर डेबिट कार्ड
प्रश्न: बीओबी अग्निवीर डेबिट कार्ड बनाने का शुल्क कितना होगा?
- उत्तर: बीओबी अग्निवीर डेबिट कार्ड बनवाने के लिए आवेदक को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
प्रश्न: अन्य बैंकों के एटीएम में बीओबी अग्निवीर डेबिट कार्ड का अधिकतम कितनी बार उपयोग किया जा सकता है?
- उत्तर: आप अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी बैंक के एटीएम में कितनी भी बार बीओबी अग्निवीर डेबिट कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा।