Spreadtalks Web Team: नई दिल्ली : इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने 2010 में साक्षी (saakshi) से शादी की थी। दोनों की एक प्यारी सी बेटी जीवा (daughter jeeva) है। धोनी अब अपनी पत्नी और बेटी के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं, लेकिन एक समय धोनी का नाम दक्षिण भारतीय अभिनेत्री के साथ जुड़ा था। हालांकि, धोनी ने इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन साउथ इंडिया की इस एक्ट्रेस ने ब्रेकअप के कई सालों बाद धोनी और अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

खुद धोनी के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया:-
महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) को अब तक के सबसे महान क्रिकेट कप्तानों में से एक माना जाता है। उनके नाम बेहतरीन रिकॉर्ड हैं। धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिनके नाम आईसीसी (ICC) की तीनों ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। धोनी ने 4 जुलाई 2010 को देहरादून में साक्षी से शादी की। साक्षी से शादी से पहले धोनी का नाम साउथ की एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। हालांकि, धोनी ने कभी इस रिश्ते पर बात नहीं की, लेकिन दोनों को कई बार साथ देखा गया है। और 2014 में इस दक्षिण भारतीय अभिनेत्री ने खुद धोनी के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया था।
महेंद्र सिंह धोनी और साउथ इंडियन एक्ट्रेस राय लक्ष्मी का अफेयर:-
2008-09 के बीच महेंद्र सिंह धोनी और साउथ इंडियन एक्ट्रेस राय लक्ष्मी का अफेयर जोरों पर था। इस दौरान दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद एमएस धोनी और राय लक्ष्मी को अक्सर पार्टियों में साथ देखा जाता था। तभी तो इन दोनों के अफेयर की मीडिया में भी खूब चर्चा हुई थी.
राय लक्ष्मी की बर्थडे पार्टी में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपने दोस्त और चेन्नई सुपर किंग्स के साथी खिलाड़ी सुरेश रैना के साथ नजर आए. हालांकि बाद में धोनी और राय लक्ष्मी का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद धोनी ने साक्षी से शादी कर ली।
राय लक्ष्मी ने धोनी से रिश्ते और ब्रेकअप:-
2014 में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री राय लक्ष्मी ने धोनी के साथ अपने रिश्ते और ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की थी। जी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म ‘जूली 2’ की एक्ट्रेस ने कहा, “मैं ये मानने लगी हूं कि धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग या दाग की तरह है, जो ज्यादा दिनों तक नहीं जाने वाला. मैं आश्चर्य है कि क्या लोगों में अभी भी इसके बारे में बात करने की ऊर्जा और धैर्य है।
राय लक्ष्मी ने इंटरव्यू में आगे कहा था, ‘जब भी टीवी चैनल महेंद्र सिंह धोनी के अतीत की पड़ताल करते हैं तो वे हमारे रिश्ते को सामने लाने की कोशिश करते हैं. !” उन्होंने आगे कहा कि धोनी के बाद मैं तीन-चार रिलेशनशिप में रही हूं, लेकिन लगता है किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया.
मैं बहुत खुशमिजाज इंसान हूं और काम मेरी प्राथमिकता:-
महेंद्र सिंह धोनी से ब्रेकअप पर राय लक्ष्मी ने कहा कि यह आपसी फैसला था और दोनों आगे बढ़ चुके हैं। उसने कहा, “मैं उसे वास्तव में अच्छी तरह से जानती थी और नहीं जानती कि क्या मैं इसे रिश्ता कह सकती हूं क्योंकि यह कभी काम नहीं किया। हम अभी भी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। वह आगे बढ़ गया है और शादी कर ली है। यह कहानी का अंत है। मैं बहुत खुशमिजाज इंसान हूं और काम मेरी प्राथमिकता है।
महेंद्र सिंह धोनी का नाम राय लक्ष्मी के अलावा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और असिन के साथ भी जुड़ चुका है. इन दोनों के साथ धोनी के लिंकअप की खबरें भी आई थीं। हालांकि इस दौरान भी कोई पुष्टि नहीं की गई। लेकिन धोनी को कई बार इन अभिनेत्रियों के साथ देखा गया। हालांकि, कहा जाता है कि धोनी का पहला प्यार प्रियंका झा नाम की एक लड़की थी, जिसकी एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। धोनी पर बन रही फिल्म में प्रियंका झा का किरदार अभिनेत्री दिशा पाटनी ने निभाया है।