Spreadtalks Webteam: चंडीगढ़:- Haryana News: हरियाणा की वर्ल्ड हेरिटेज साइट राखी गढ़ी को नगर योजनाकार विभाग की ओऱ से कंट्रोल एरिया में शामिल किया जाएगा। हरियाणा की वर्ल्ड हेरिटेज साइट राखी गढ़ी को नगर योजनाकार विभाग की ओऱ से कंट्रोल एरिया में शामिल किया जाएगा।
हिसार के डीटीपी विभाग की ओर से इसका प्रपोजल तैयार करके अप्रूव्ल के लिए मुख्यालय भेजा गया है। अप्रूव्ल मिलने के बाद हेरिटेज साइट के आसपास के दो-दो किलोमीटर का एरिया कंट्रोल एरिया में शामिल किया जाएगा।
इसका मतलब है कि बगैर डीटीपी विभाग की अनुमति के इस एरिया में निर्माण कार्य नहीं किए जा सकेंगे।
निर्माण के लिए डीटीपी से चेंज लैंड यूज लाइसेंस सीएलयू लेना जरूरी होगा।
कंट्रोल्ड एरिया घोषित होने के बाद ही किसी एरिया का मास्टर प्लान और डवलेपमेंट प्लान तैयार किए जा सकते हैं।
इसके बाद राखीगढ़ी एरिया का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। राखी गढ़ी के ऐेतिहासिक महत्व को देखते हुए डीटीपी ने यहां कंट्रोल एरिया बनाए जाने का प्रपोजल तैयार किया है।
कंट्रोल एरिया घोषित होने के बाद हेरीटेज साइट के आसपास के एरिया में ग्रामीण बगैर किसी मंजूरी के निर्माण नहीं कर सकेंगे और यहां प्लानिंग से ही सभी कार्य होंगे।
अभी हिसार में हैं 13 कंट्रोल एरिया
हिसार शहर, हिसार शहर के आसपास का क्षेत्र, म्यूनिसिप्ल टाउन हांसी, गांव मय्यड़ के आसपास का क्षेत्र, अग्रोहा, तलवंडी राणा और बहबलपुर के आसपास का एरिया, दुर्जनपुर, चिकनवास और लांधड़ी के आसपास का एरिया, उकलाना, एडिशनल कंट्रोल एरिया तलवंडी राणा, बरवाला, नारनौंद, एडिशनल कंट्रोल एरिया हांसी सिटी आदि शामिल हैं।
ऐेतिहासिक है राखीगढ़ी का महत्व
हड़प्पा सभ्यता के महत्वपूर्ण स्थलों में एक राखीगढ़ी हिसार जिला के नारनौंद के निकट है। केंद्रीय बजट-2020 में राखीगढ़ी नामक हड़प्पा स्थल को एक प्रतिष्ठित स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई।
यहां एक राष्ट्रीय संग्रहालय भी स्थापित किया जा रहा है। भारतीय पुरातत्व विभाग ने राखीगढ़ी में खुदाई कर एक पुराने शहर का पता लगाया था और तकरीबन 5 हजार साल पुरानी कई वस्तुएं बरामद की थीं।