Haryana Vidhwa Pension Yojana 2023: हरियाणा विधवा पेंशन धारकों के लिए बड़ी ख़बर, अब घर बैठे करें पेंशन स्टेटस चेक, जानिए क्या है राज

Join and Get Faster Updates

Haryana Vidhwa Pension Yojana 2023: विधवा पेंशन योजना की शुरुवात वर्ष 1980-81 में उन महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी जो अपने दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में असमर्थ हैं। विधवा पेंशन योजना हरियाणा के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 2250 रुपये की वित्तीय राशि का लाभ प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली इस राशि का लाभ समय-समय पर महिलाओं को दिया जाता है।

Haryana Vidhwa Pension Yojana 2023

विधवा पेंशन योजना हरियाणा के माध्यम से अब महिलाओं को अपने संसाधन उपलब्ध कराने के लिए किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी से नहीं गुजरना पड़ेगा। सरकार द्वारा दी जाने वाली पेंशन राशि के रूप में मिलने वाली वित्तीय राशि से महिलाएं अपना जीवन शांतिपूर्वक व्यतीत कर सकती हैं। इस हरियाणा विधवा पेंशन योजना 2023 का लाभ 18 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग की विधवा महिलाओं को दिया जाएगा।
पति की मृत्यु के बाद महिलाओं को जीवन जीने का कोई सहारा नहीं है। जिसके कारण उन्हें अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हरियाणा राज्य सरकार द्वारा निराश्रित विधवा महिलाओं के लिए शुरू की गई थी।

Haryana Vidhwa Pension Yojana का उद्देश्य क्या है ?

  • हरियाणा विधवा पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की ऐसी विधवा निराश्रित महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जो आर्थिक रूप से गरीब और निराश्रित हैं।
  • जिनके पास अपने पति की मृत्यु के बाद जीवन जीने के लिए किसी भी प्रकार का कोई सहारा नहीं है। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने पेंशन राशि का लाभ वितरित किया जाएगा, जिससे वे अपने जीवन की जरूरतों को पूरा कर सकेंगी।
  • हरियाणा विधवा पेंशन योजना महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए उनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
  • हरियाणा सरकार द्वारा समय-समय पर पेंशन राशि में वृद्धि की जाती है, माह मार्च 2020 से पेंशन राशि को बढ़ाकर 2250 रुपये प्रति माह कर दिया गया है।
  • सभी पात्र महिलाओं को विधवा पेंशन योजना हरियाणा Online Form भरना होगा। जिसके बाद उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
See also  Free Mobile Yojana Big Update: सरकार ने की फ्री मोबाईल योजना वितरण की नई डेट जारी, इस दिन और इन्हें मिलेंगे फ्री मोबाईल, जाने

Haryana Vidhwa Pension Yojana राशि का विवरण इस प्रकार हैं

  • जनवरी 2013 में 1000 रुपए प्रतिमाह
  • जनवरी 2014 में 1200 रुपए प्रतिमाह
  • जनवरी 2015 में 1400 रुपए प्रतिमाह
  • जनवरी 2016 में 1600 रुपए प्रतिमाह
  • नवंबर 2016 में 1800 रुपए प्रतिमाह
  • जनवरी 2018 में 2000 रुपए प्रतिमाह
  • 4 मार्च 2020 में 2250 रुपए प्रतिमाह
  • वर्तमान 2023 में 2250 रुपए प्रतिमाह

Haryana Vidhwa Pension Yojana के पात्रता कौन हैं

  • राज्य की स्थायी निवासी विधवा निराश्रित महिला ही हरियाणा विधवा पेंशन योजना की पात्र होगी।
  • विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से लेकर  60 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • 2 लाख रुपये से कम आय वाली विधवा महिलाएं हरियाणा विधवा पेंशन योजना के लिए आवेदन करने की पात्र हैं।
  • राज्य की वे निराश्रित महिलायें जो शारीरिक, मानसिक एवं निःशक्तता के कारण निराश्रित हैं, विधवा पेंशन योजना हरियाणा के लिये पात्र मानी जायेंगी।
  • यदि विधवा महिला किसी और योजना का लाभ ले रही है तो इस योजना के पात्र नहीं हैं।
  • आवेदन करने के लिए महिला के पास अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही महिला का किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता होना जरूरी है।

Haryana Vidhwa Pension Yojana के लाभ क्या है ?

  • हरियाणा विधवा पेंशन योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को मिलने वाली राशि का सीधा लाभ उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाएगा।
  • 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी विधवा निराश्रित महिलाएं जिनका नाम विधवा पेंशन योजना हरियाणा सूची में होगा, पेंशन योजना से लाभान्वित होंगी।
  • आर्थिक रूप से निराश्रित महिलाओं को हरियाणा विधवा पेंशन योजना 2023 के तहत लाभ मिलेगा।
  • हरियाणा विधवा पेंशन योजना के माध्यम से निराश्रित विधवा महिलाएं बिना किसी आर्थिक संकट के अपने बच्चों से मिल सकेंगी और उनका भरण-पोषण कर सकेंगी।
  • 2 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाली सभी विधवा महिलाओं को हरियाणा विधवा पेंशन योजना से लाभ मिलेगा।
  • राज्य सरकार द्वारा संचालित विधवा पेंशन योजना का लाभ प्रदेश की विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को मिलेगा।
  • हरियाणा विधवा पेंशन योजना के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 2250 रुपये का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस राशि से महिलाएं अपने जीवन की जरूरतों को पूरा कर सकेंगी।
  • हरियाणा विधवा पेंशन योजना में लाभार्थी महिलाओं को अपने जीवन में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
  • हरियाणा विधवा पेंशन योजना में लाभार्थी विधवा महिलाओं को मिलने वाली राशि में समय-समय पर वृद्धि की जाती है।
See also  Student Viral Video: मास्टर साहब ने गाय पर निबंध लिखने को कहा, बच्चे ने यूं लिखा, सदमे से नहीं उबर पा रहा टीचर!

Haryana Vidhwa Pension Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • विधवा पेंशन योजना एप्लीकेशन फॉर्म
  • आधार कार्ड
  • बैंक पास बुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • बीपीएल कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

Haryana Vidhwa Pension Yojana के लिए आवेदन कैसे करें 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in पर जाये।
  2. सरल पोर्टल के होम पेज पर आवेदक को SIGN IN HERE के विकल्प में लॉगिन आईडी दर्ज करनी होगी।
  3. यदि आवेदक ने पोर्टल में पंजीकरण नहीं कराया है, तो नया उपयोगकर्ता? यहां रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करें।
  4. अगले पेज में आवेदक को अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और राज्य का चयन करना होगा।
  5. कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  6. पोर्टल में पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदक को होम पेज में लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  7. इसके बाद अप्लाई फॉर सर्विस के सेक्शन में व्यू ऑल अवेलेबल सर्विस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  8. अगले पेज में सर्च ऑप्शन में आवेदक को विधवा एवं निराश्रित महिला पेंशन लिखकर सर्च करना है।
  9. इसके बाद विधवा और निराश्रित महिला पेंशन विकल्प पर क्लिक करें।
  10. अब आवेदक को अपना सीआईडीआर नंबर, अपना नाम और आधार नंबर दर्ज कर सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  11. इसके बाद आवेदक के स्क्रीन पर सीआईडीआर नंबर से संबंधित सभी आवश्यक विवरण प्राप्त हो जाएंगे।
  12. आवेदक को विधवा पेंशन योजना हरियाणा ऑनलाइन फॉर्म में अपने स्थान की पहचान और आवेदक विवरण से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
  13. इसके बाद अतिरिक्त विवरण से संबंधित विवरण भरें।
  14. फिर कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  15. सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद विधवा पेंशन योजना हरियाणा ऑनलाइन फॉर्म में भरी हुई सारी जानकारी दिखाई देगी।
  16. अगले पेज में फॉर्म और दस्तावेजों से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां स्क्रीन पर दिखाई देंगी। इसके बाद पेमेंट से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  17. सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पेंशन आवेदन से संबंधित पर्ची प्राप्त होगी। इस पर्ची को आगे उपयोग के लिए सुरक्षित रख लें।

Leave a Comment