Mera Pani Meri Virasat Yojana 2023: मेरा पानी मेरी विरासत योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, इस योजना का लाभ कैसे ले, किसको मिलेगा फायद यहाँ देखें

Join and Get Faster Updates

Mera Pani Meri Virasat Yojana 2023: मेरा पानी मेरी विरासत योजना हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई है। राज्य सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के हित में योजना की घोषणा की है। योजना का उद्देश्य किसानों को पानी बचाने के लिए प्रेरित करना है ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचाया जा सके।

Mera Pani Meri Virasat Yojana 2023

हरियाणा के कई इलाके ऐसे हैं जहां आज पानी की कमी है और वहां लोग धान की खेती करते हैं। जैसा कि आप जानते ही होंगे कि धान की खेती में पानी का अधिक प्रयोग होता है। ऐसे में Mera Pani Meri Virasat Yojana के तहत प्रदेश के पहले 19 प्रखंडों को योजना के तहत लिया गया है। जहां पानी की गहराई 40 मीटर तक है।

यहां धान की खेती के बजाय किसानों को अन्य वैकल्पिक खेती करने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। प्रति हेक्टेयर 7000 रु की राशि दी जाएगी। वहीं जिन प्रखंडों में पानी 35 मीटर से नीचे है, वहां पंचायती जमीन पर किसान खेती नहीं कर सकते हैं।

Mera Pani Meri Virasat Yojana क्या है

प्रथम चरण में हरियाणा राज्य सरकार द्वारा 19 ब्लॉकों को शामिल किया गया है, जो किसान मेरा पानी मेरी विरासत योजना के अनुसार धान के बजाय वैकल्पिक फसल उगाते हैं, उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा। आपको बता दें कि एक निश्चित मात्रा में धान की खेती छोड़ने वाले किसानों को ₹7,000/एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वैकल्पिक फसलों में किसान अरहर, मक्का, उड़द, कपास, मूंग, तिल, सब्जियां उगा सकते हैं। शामिल किए गए उन्नीस ब्लॉकों में से आठ ऐसे ब्लॉक हैं जहां इनमें से अधिकांश में धान की बुआई की जाती है। धान के लिए सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है ऐसे में सरकार और किसानों के लिए काफी समस्या है.

फतेहाबाद में रतिया, कैथल का सीवान और गुहला, पिपली और कुरुक्षेत्र में शाहाबाद, इस्माइलाबाद, सिरसा और बाबैन शामिल हैं। Mera Pani Meri Virasat Yojana उन क्षेत्रों को भी कवर करती है जहां 50 हॉर्स पावर वाट क्षमता से अधिक के ट्यूबवेल का उपयोग किया जाता है। मेरा पानी मेरी विरासत हरियाणा का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण करना होगा। आवेदन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की गई है। जिसके माध्यम से Haryana Mera Pani Meri Virasat Yojana आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है।

See also  Bijli Free Big News: सरकार की अब तक की सबसे बड़ी घोषणा, अब सभी का होगा बिजली बिल माफ, जानिए क्या है खबर

Mera Pani Meri Virasat Yojana के लिए जरूरी कागजात

मूल निवास

पहचान पत्र

आधार कार्ड

भूमि से जुड़े दस्तावेज

बैंक पासबुक

मोबाइल नंबर

पासपोर्ट साइज फोटो

Mera Pani Meri Virasat Yojana की विशेषता

इस योजना मेरा पानी मेरी विरासत योजना के माध्यम से हरियाणा के किसानों को धान की खेती के अलावा अन्य फसलों के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मेरा पानी मेरी विरासत योजना का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना है ताकि अगली पीढ़ी के लिए पानी उपलब्ध कराया जा सके।

उम्मीदवार को प्रति एकड़ 7000 रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी।

राज्य में जिन क्षेत्रों में जल स्तर बहुत कम है, वहां रहने वाले किसानों को वैकल्पिक फसलें उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

राज्य के चयनित 19 प्रखंडों के किसान प्रोत्साहन राशि के लिए अनुदान दे सकते हैं।

धान की फसल से किसानों को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े, इसलिए सरकार प्रति हेक्टेयर के हिसाब से आर्थिक सहायता भी दे रही है।

Mera Pani Meri Virasat Yojana के लाभ

  • मेरा पानी मेरी विरासत योजना का लाभ हरियाणा के किसान उठा सकते हैं।
  • योजना के तहत जल को आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जाएगा।
  • यदि आप धान के स्थान पर मक्का, दलहन की खेती करते हैं तो आपको मक्का प्लांटर, मल्टी क्रॉप प्लांटर तथा न्युमैटिक प्लांटर यंत्र उपकरण के लिए 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी।
  • मेरा पानी मेरी विरासत योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • धान की खेती के स्थान पर आप अरहर, मक्का, उड़द, कपास, मूंग, तिल, सब्जियां उगा सकते हैं।
  • वैकल्पिक फसलें उगाकर आप उन्हें समर्थन मूल्य पर खरीद कर बेच सकते हैं।
  • हरियाणा के अन्य ब्लॉक के उम्मीदवार जो योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं यदि वे धान की खेती छोड़ना चाहते हैं तो वे भी हरियाणा मेरा पानी मेरी विरासत योजना पंजीकरण कर सकते हैं। तथा सरकार से अनुदान राशि प्राप्त कर सकेंगे।
See also  Precious Coins: आपके पास पुराने सिक्के है तो, मार्केट में बेचने पर मिल जाते है 10 लाख से 75 लाख रूपए, कैसे बिकेंगे पुराने सिक्के जाने यहाँ...

Mera Pani Meri Virasat Yojana का मुख्य उद्देश्य

आप सभी को पता है, धान की बुवाई के लिए अधिक पानी की आवश्यकता होती है। राज्य में कई जिले ऐसे हैं जहां पानी की उपलब्धता बहुत कम है। ऐसे में पानी से जुड़ी कई समस्याएं सामने आ जाती हैं। ऐसे में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील की कि वे धान की खेती की जगह कोई और खेती कर सकते हैं, इसके लिए आपको आर्थिक सहायता दी जाएगी।योजना का उद्देश्य जल संरक्षण और वैकल्पिक कृषि को अपनाने को प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया जा रहा है। और जल्द ही योजना के प्रचार प्रसार के लिए एक वेब पोर्टल जारी किया जाएगा। जिसके माध्यम से किसानों को हो रही समस्याओं से निजात पाने के लिए वे वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं या अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।

Mera Pani Meri Virasat Yojana के लिए आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले किसान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है।
  • आपको इस पेज में फसल विविधीकरण सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  • आपको इस पेज में अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। और फिर नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको किसान विवरण से संबंधित सभी जानकारी और जमीन से संबंधित कुछ विवरण दर्ज करना होगा। इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

Leave a Comment