Spreadtalks Webteam: चंडीगढ़:- करनाल की रहने वाले प्रियंका (Priyanka) के सिर पर उसकी मां का हाथ है और जिस बच्चे के ऊपर उसकी मां का हाथ हो वो कामयाब कैसे नहीं हो सकता है। प्रियंका की प्रेरणा भी उसकी मां ही है।
प्रियंका का कहना हैं कि उसकी मां की शादी बड़ी कम उम्र में हो गई थी। वह इसलिए ज्यादा पढ़ नहीं पाई। वह अपने सपने मुझमें देखते थे और हमेशा मुझे प्रेरणा देते थे कि बेटा कुछ करो, आगे बढ़ो। प्रियंका ना कहा कि मैं रोजाना तैयारी कर रही थी। यह मेरा दूसरा प्रयास था और इस प्रयास में मैंने दिल्ली न्यायिक सेवा का एग्जाम क्लियर कर लिया है और अब वो जज बन जाएंगी।
प्रियंका का इस परीक्षा में 59 रैंक आया है। जिसके बाद से घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रियंका के पिता हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।
उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत खुशी है कि उनकी बेटी उनका नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि बेटियां ही सब कुछ हैं। मैंने हमेशा बेटियों को पढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर भी उनके घर बधाई देने के लिए पहुंचे। जब से नतीजा आया है घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, लगातार फोन आ रहे हैं।
वहीं प्रियंका की बहन भी काफी खुश है। उसका कहना है कि वह अपनी बड़ी दीदी से बहुत कुछ सीखती हैं। मां ने बताया कि वह आज सबसे ज्यादा खुश है क्योंकि वह तो जिंदगी में ज्यादा पढ़ नहीं पाई इसलिए उन्होंने अपनी बच्चियों को भरपूर पढ़ाया और अब बेटी ने सबको खुश कर दिया है और सीना गर्व से चौड़ा हो गया। बहरहाल प्रियंका बाकी लड़कियों और मां बाप के लिए एक मिसाल हैं। मां-बाप को समझना चाहिए कि बेटियां भी जिंदगी में बहुत कुछ कर सकती हैं।