Rajasthan CET 2022 Common Eligibility Test: नोटिफिकेशन सिलेबस फॉर्म व सम्पूर्ण जानकारी CET 2022 के लिए आप खोज रहे है? क्या आप सीईटी 2022 से जुड़ी जानकारी सरल भाषा मे जानना चाहते है?
राजस्थान मे पहली बार CET का आयोजन किया जा रहा है , इसकी जानकारी बहोत कम उपलब्द है जिसकी वजह से अभ्यर्थी को बहोत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। CET 2022 Exam की सम्पूर्ण जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है जिससे आप अपनी तैयारी को आसान कर सके।
cet exam 2022 ओर rajasthan cet syllabus 2022 की जानकारी इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको अपने सभी प्रश्नों का जवाब मिल जाएगा।
हमने सम्पूर्ण जानकारी official notification से ली है इसलिए आपको यहाँ cet exam or rajasthan cet syllabus के बारे मे बिल्कुल सटीक जानकारी मिलेगी ।

What Is Rajasthan CET Exam
राजस्थान की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक ही परीक्षा आयोजित कराई जाएगी जिसके आधार पर विद्यार्थि आगामी प्रतियोगिता परीक्षा में बैठ पाएंगे। आने वाली राजस्थान की भर्तिया जो की rajasthan cet के अंतर्गत आती है उसमे बैठने के लिए अभ्यर्थी को 15 गुना अभ्यर्थियों मे आना होगा तभी वह मुख्य परीक्षा मे बैठ पाएंगे। राजस्थान कार्मिक विभाग द्वारा 23 मई 2022 को राजस्थान सीईटी 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया था।
राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2022 के लिए-
- Rajasthan CET मे कैसे आवेदन करना है?
- CET 2022 मे क्या डॉक्यूमेंट चाहिये?
- Rajasthan cet 2022 मे क्या आयु सीमा रहेगी?
- राजस्थान सीईटी परीक्षा का सिलेबस क्या रहेगा?
- cet 2022 आवेदन फ़ीस कितनी है?
- राजस्थान सीईटी की परीक्षा का आयोजन कब होगा?
सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी जा रही है, जानकारी को गवर्नमेंट की ऑफिसियल वेबसाईट से लिया गया है।
How to apply for Rajasthan CET
राजस्थान में होने वाली विभिन्न राजकीय भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों को बार बार आवेदन करना पड़ता था। लेकिन अब से ऐसा नही होगा क्योंकि अब राजस्थान मे Rajasthan CET Exam का आयोजन होगा, राजस्थान में अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा भर्ती के लिए राजस्थान कर्मचारि चयन बोर्ड और राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कराई जाती है।
क्या आप राजस्थान सीईटी 2022 के लिए आवेदन करना चाहते है
अब आप आसानी से cet 2022 application form fill कर पाएंगे, इसके लिए आपके पास अपनी sso id होना आवश्यक है। यदि आपके पास आपकी sso id नही है तो हमने “sso id कैसे बनाएं” आर्टिकल लिख रखा है इसे पढे लिंक आपके साथ नीचे शेयर की जा रही है।
बोर्ड द्वारा rajasthan cet 2022 आवेदन online application form लिए जाएंगे जिसे आप किसी भी नजदीकी ई-मित्र या जन सेवा केंद्र से भरवा सकते है। यदि आपके पास लैपटॉप या मोबाईल फोन की सुविधा है तो आप स्वयं भी cet application form fill online कर सकते है, आसान की कुछ स्टेप्स है जिसे आपके साथ शेयर किया जा रहा है-
Fill Rajasthan CET 2022 Online Application Form
- आवेदक बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ को खोले ओर login पर click करे वहा आपको COMMON ELIGIBILITY TEST (GRADUATE LEVEL)-2022 (RSSB) दिखेगा उसे खोले
- या आप https://sso.rajasthan.gov.in/ खोले ओर लॉगिन करे
- Citizen Apps (G2C) मे उपलब्ध Recruitment Portal का चयन करे
- पहली बार OTR (One Time Registration) के लिए आपसे सामान्य जानकारी ली जाएगी उसे भरे
- यदि अभ्यर्थी के आधार कार्ड ओर जन आधार कार्ड मे किसी तरह की त्रुटि हो तो पहले उसे सुधार लेवे क्योंकि बाद मे जानकारी परिवर्तित नही होगी
- यदि आप otr sso id से कर रहे है तो आपको अपनी अंकतालिका ओर एक id proof अनिवार्य अपलोड करना होगा
- अब वहाँ मांगी जा रही जानकारी भर देवे
- जानकारी भरने के पक्षयात आप sso id से ही शुल्क का भुगतान करे किसी अन्य माध्यम का चयन ना करे
- शुल्क का भुगतान करने के बाद अपना आवेदन क्रमांक जरुत नोट कर लेवे या प्रिन्ट आउट सेव कर लेवे
- किसी तरह की त्रुटि होने पर वहा दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करे या ईमेल करे
इन आसान सी स्टेप्स मे आप अपना राजस्थान सीईटी 2022 का फॉर्म कम्प्लीट भर लेंगे।
यह भी पढे: Rajasthan BSTC 2022 Application Form, Eligibility Criteria, Online Apply 2022
यह भी पढे: Rajasthan BSTC Exam 2022 Best Book
Rajasthan CET 2022 Exam Date
राजस्थान समान पात्रता परीक्षा स्नातक स्तर की परीक्षा तिथि जारी कर दी है जिसकी जानकारी आपको नीचे दी जा रही है-
राजस्थान सीईटी 2022 की परीक्षा दिनांक 06.01.2023 से दिनांक 09.01.2023 के मध्य होगी जिसकी जानकारी नई विज्ञप्ति मे दी जाएगी ।
अधिक जानकारी ऑफिसियल पीडीएफ़ मे दी गई है उसे जरूर पढे ।
Required Documents for CET 2022
Rajasthan CET 2022 ke liye Document क्या चाहिए? किसी भी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन फार्म भरना पड़ता है जिसमे निम्न डॉक्यूमेंट अनिवार्य है –
Rajasthan CET 2022 Eligibility
राजस्थान सरकार ने राज्य में समान पात्रता परीक्षा राजस्थान सीईटी 2022 को तत्काल रूप से लागू करने के आदेश दिए है। अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा के गैर तकनीकी पदों की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए CET परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य है। Rajasthan CET 2022 Common Eligibility Test में भाग लेने के पश्चात प्राप्त अंको के आधार पर राज्य की किसी भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में भाग लेने की अनुमति होगी ओर आपको पात्र माना जायेगा। स्नातक एवं उच्चमाध्यमिक शिक्षण के आधार पर अलग अलग पदों के लिए अलग अलग कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट आयोजित किये जायेंगे।
Rajasthan CET 2022 Age Limit
राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष होनी चाहिये अलग अलग कैटोगरी के लिए आगे में छूट दे रखी है जो कि राज्य सरकार द्वारा तय होगी। जैसा कि आप सभी को पता है कि राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आपको एक बार ही आवेदन करना है यानी कि cet exam के लिए one time registration होगा बार बार आवेदन करने की आवश्यकता नही।
Rajasthan CET 2022 Validity
Rajasthan cet exam वर्ष में कम से कम एक बार बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाएगा । सीईटी का स्कोर परिणाम की तारीख से एक वर्ष के लिए मान्य होगा। rajasthan cet में exam में बैठने की कोई सीमा निर्धारित नही है अतः अभ्यर्थी अपना स्कोर सिधारने के लिए जितनी बार चाहे एग्जाम में बैठ सकता है । बोर्ड सभी अभ्यर्थी जो cet exam में सम्मिलित हुए का स्कोर प्रकाशित करेगा।
Rajasthan CET 2022 Education Qualification
- यदि आप स्नातक स्तर की प्रतियोगि परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे है तो आपकी 10वी, 12वी ओर स्नातक की डिग्री कम्पलीट होनी चाहिये।
- यदि आप उच्चमाध्यमिक स्तर की प्रतियोगि परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे है तो आपके पास 10वी व 12वी की डिग्री होनी आवश्यक है।
Rajasthan CET 2022 Application Fee
सीईटी 2022 के लिए आवेदन शुल्क बोर्ड द्वारा तय किया जाता है जिसकी जानकारी नीचे दी जा रही है-
- सामान्य वर्ग व क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क – रुपये 450/-
- राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग एव आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु आवेदन शुल्क – रुपये 350/-
- समस्थ विशेष योग्यजन तथा राजस्थान के अनुसूचित जाति /अनिसुचित जनजाति के आवेदक हेतु – रुपये 250/-
- जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम है उनके लिए आवेदन शुल्क – रुपये 250/-
राजस्थान सीईटी 2022 किन पदों की भर्तियों पर लागू होगी
राजस्थान सीईटी 2022 निम्न 15 भर्तियों पर लागू होगी जिसकी विस्तृत जानकी नीचे दी जा रही है-
स्नातक स्तर के लिए सीईटी
- राजस्थान होमगार्ड अधीनस्थ सेवा – प्लाटून कमांडर
- राजस्थान अभियांत्रिकी अधीनस्थ चयन सेवा – 1. जिलेदार 2. पटवारी
- राजस्थान अधीनस्थ लेखा सेवा – कनिष्ठ लेखाकार
- राजस्थान राजस्व लेखा अधिनस्थ सेवा – तहसील राजस्व लेखाकार
- राजस्थान महिला अधिकारिता अधीनस्थ सेवा – पर्यवेक्षक(महिला अधिकारिता)
- राजस्थान एकीकृत बाल विकास अधीनस्थ सेवा – पर्यवेक्षक
- राजस्थान कारागार अधीनस्थ सेवा – उप-जेलर
- राजस्थान समाज कल्याण अधिनस्थ सेवा – छात्रावास अधीक्षक ग्रेड सेकंड
सीनियर सेकेंडरी स्तर के लिए सीईटी
- राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा – वनपाल
- राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधिनस्थ सेवा – छात्रावास अधीक्षक
- राजस्थान सचिवालय लिपिक वर्गीय सेवा – लिपिक ग्रेड सेकंड
- राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिक वर्गीय सेवा – कनिष्ठ सहायक
- राजस्थान लोक सेवा आयोग लिपिक वर्गीय सेवा – लिपिक ग्रेड सेकंड
- राजस्थान आबकारी अधिनियम सेवा (निवारक शाखा) – जमादार ग्रेड सेकंड
- राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा – कॉन्स्टेबल
Rajasthan CET Exam Syllabus 2022
राजस्थान सीईटी सिलबस क्या रहेगा? इसकी जानकारी हमने एक नए आर्टिकल मे दी है जिसकी लिंक हम आपको नीचे दे रहे है ओर साथ ही हम आपको एक विडिओ लिंक भी दे रहे है जिसमे राजस्थान सीईटी की सम्पूर्ण जानकारी है ओर साथ मे सिलबस की जानकारी भी है उसे जरूर देखे ।
Benefits of Rajasthan CET
कई बार नियोक्ता प्राधिकारी द्वारा अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवाओं के लिए अलग अलग आवेदन कराया जाता है। जिससे अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क एवं परीक्षा हेतु यात्रा समय श्रम को कम करने के लिए राजस्थान सीईटी सभी पदों के लिए एक ही परीक्षा rajasthan common eligibility test cet कराने का निर्णय किया है।
CET exam होने से जो अभ्यर्थी परीक्षा को ले कर serious है वही आगे की मुख्य परीक्षा मे शामिल होंगे जिससे अभयर्थी को आवागमन मे सुविधा मिलेगी। यह एक मात्र लाभ नही है बल्कि cet के होने से बहोत से अन्य लाभ भी होने वाले है जैसे एक अभ्यर्थी एक पोस्ट के लिए कई आवेदन कर देता था जो की अब नही कर पाएगा जिससे सभी अभ्यर्थियों को उनका हक मिलेगा।
Rajasthan CET 2022 Exam Important Links
Rajasthan CET 2022 | Rajasthan Staff Selection Board, Jaipur |
Rajasthan CET Official Notification | Click Here |
CET Apply Online | Click Here Link 1 | Click Here Link 2 |
CET Official Website | Click Here |
Conclusion
इस आर्टिकल मे हमने जाना जाना की Rajasthan CET क्या है? राजस्थान सीईटी की सामान्य जानकारी जैसे सीईटी के लिए आवेदन कैसे करे?सीईटी की परीक्षा कब होगी?सीईटी के लिए क्या ध्यान रखे? सभी जानकारी हमने ली । आशा करते है की आपको हमने जो जानकारी दी पसंद यआई हो ओर आपको समझ मे आई हो। राजस्थान सीईटी की अन्य जानकारी आप क्या चाहते हहाई हमे नीचे कमेन्ट जरूर करे।
Rajasthan CET 2022 Common Eligibility Test नोटिफिकेशन सिलेबस फॉर्म व सम्पूर्ण जानकारी Common Eligibility Test Notification 2022 Syllabus, Eligibility, Exam Pattern: राजस्थान कार्मिक विभाग द्वारा 23 मई 2022 को राजस्थान सीईटी 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब राजस्थान की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक ही परीक्षा आयोजित कराई जाएगी जिसके आधार पर विद्यार्थि आगामी प्रतियोगिता परीक्षा में बैठ पायेगा। राजस्थान से पहले कही राज्यो में यह परीक्षा भिन्न भिन्न नमो से चलती आ रही है।