Spreadtalks Webteam: राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शहरी युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रति गंभीर हैं। अगर आप सरस मिल्क डेयरी रखना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप सरस डेयरी कैसे खोल सकते हैं? इसके लिए नया पात्रता मानदंड क्या है, क्या नई आरक्षण नीति में कोई बदलाव है? आदि की जानकारी देंगे।
शहर में सरस डेयरी बूथ बनाकर आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास दो तरीके हैं, पहला तरीका यह है कि आप अपने जिले के सरस डेयरी सुपरवाइजर से बात करके अपनी जमीन पर बूथ लगा सकते हैं और दूसरा तरीका यह है कि आप किसी भी सड़क किनारे बूथ लगा सकते हैं। सरकारी योजना के तहत सिटी डेयरी बूथ के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Saras Dairy Franchise आरक्षण
- पहले बेरोजगार और फिर पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- महिलाओं के लिए आरक्षण – 30%
- विकलांगों के लिए – 5%
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए शहर की जनसंख्या के अनुपात में दिया जाएगा।
Saras Dairy Franchise कैसे लें
सरस डेयरी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको अपने जिला दुग्ध संघ से बात करनी होगी। वहां आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म दिया जाएगा जिसे भरकर सबमिट करना होगा। बूथ 20 साल के लिए आवंटित किया जाएगा, इसका एकमुश्त किराया जमा करना होगा। आपकी तरफ से ₹1000 राशि के रूप में दिए जाएंगे। अवधि समाप्त होने के बाद यह पैसा आपको वापस कर दिया जाएगा।
Saras Dairy Franchise कैसे खोलें?
- मास्टर प्लान में जो भी जमीन है आप उस पर Saras Dairy Franchise स्थापित कर सकते हैं।
- आप फुटपाथ की चौड़ाई के भीतर सड़क किनारे Saras Dairy Franchise भी स्थापित कर सकते हैं।
- यदि आप सड़क के किनारे जमीन पर Saras Dairy Franchise स्थापित करना चाहते हैं तो आपको सड़क की चौड़ाई के आधार पर बूथ स्थापित करने की अनुमति होगी।
- अगर आप सड़क किनारे Saras Dairy Franchise खोलना चाहते हो, उसकी चौड़ाई कम से कम 30 फीट होनी चाहिए।
- अगर सड़क की चौड़ाई 60 फीट है और उस सड़क पर पहले से ही Saras Dairy Franchise है तो आप उससे 360 फीट की दूरी पर दूसरा बूथ लगा सकते हैं।
- अगर उसकी चौड़ाई 60 फीट से ज्यादा है, तो आप उस पर कहीं भी Saras Dairy Franchise लगा सकते हैं, चाहे उसमें और कितने भी बूथ हों या न हों।
- जिस सड़क पर आप सरस डेयरी का बूथ लगाना चाहते हैं उसकी चौड़ाई 30 से 40 फीट है तो आपको सड़क से 15 मीटर की दूरी पर बूथ लगाना होगा।यदि सड़क की चौड़ाई 40 से 60 फुट है तो 20 मीटर की दूरी पर बूथ बनाना होगा और यदि सड़क की चौड़ाई 60 से 100 फुट है तो 25 मीटर की दूरी पर बूथ बनाना होगा।
- अगर आप अपने Saras Dairy Franchise को सड़क के किनारे रखना चाहते हैं तो आपको वहां पैदल चलने वालों के लिए 1 मीटर चौड़ी जगह छोड़नी होगी।
Good