Spreadtalks Webteam: चंडीगढ़: Tricity Metro Scheme : पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित की अध्यक्षता में आज ट्राइसिटी कंप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान के संबंध में बैठक हुई। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित की अध्यक्षता में आज ट्राइसिटी कंप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान के संबंध में बैठक हुई। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शामिल हुए। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली (ट्राई-सिटी) में यातायात व्यवस्था और तीनों शहरों में मेट्रो परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में सुझाव देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जीरकपुर को मेट्रो के माध्यम से पिंजौर-कालका से जोड़ा जाए, ताकि चंडीगढ़ आने वाले नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके. इसके अलावा चंडीगढ़ को पिंजौर-कालका से जोड़ने पर भी विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेट्रो के विस्तार में घग्घर नदी और नया पंचकूला के क्षेत्रों को भी शामिल किया जाना चाहिए। इसके लिए इन सभी रूटों को मेट्रो के पहले चरण में शामिल किया जाए।
Tricity Metro Scheme – मनोहर लाल ने कहा कि पंजाब, हरियाणा सिविल सचिवालय, विधानसभा, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, पीजीआई और एयरपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर नागरिकों की आवाजाही अधिक है. अगर इन जगहों को भी मेट्रो से जोड़ दिया जाए तो आम लोगों को जाम से काफी राहत मिलेगी और उनका समय और पैसा भी बचेगा। इसलिए इन मुख्य स्थानों को पहले चरण में ही जोड़ दिया जाए।
उन्होंने कहा कि मेट्रो परियोजना का मुख्य उद्देश्य पंचकूला के निवासियों के लिए हवाईअड्डे की कनेक्टिविटी में सुधार और सुविधा के साथ-साथ ट्राईसिटी में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत करना है। इसके लिए हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ को समन्वय स्थापित कर पूर्ण समन्वय के साथ आगे बढ़ना है। बैठक में चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, मुख्य सचिव संजीव कौशल और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अरुण गुप्ता सहित पंजाब और चंडीगढ़ के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे.